Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु
13-May-2020 10:35 AM
DELHI: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शाम 4 बजे पीसी करने वाली हैं. इस दौरान वह 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज के बारे में जानकारी देंगी. पीएम मोदी ने मंगलवार की रात देश को संबोधित करते हुए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी.
पीएम ने कहा था कि इस पैकेज के बारे में अधिक जानकारी केंद्रीय वित्त मंत्री देंगी. पीएम मोदी ने लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आर्थिक पैकेज का एलान किया. पुराने पैकेज मिलाकर ये कुल 20 लाख करोड़ का पैकेज है.
इस पैकेज में पीएम मोदी ने साफ कर दिया था कि कुटीर उद्योग, लघु-मंझोले उद्योग, श्रमिक, किसान और मध्यम वर्ग को फायदा मिलेगा. साथ ही आर्थिक पैकेज भारतीय उद्योग जगत को भी नई ताकत मिलेगी. इसके बारे में अधिक जानकारी केंद्रीय वित्त मंत्री देंगी किस सेक्टर को लेकर कितनी राशि दी जाएगी.
पीएम मोदी ने पैकेज के घोषणा करते हुए कहा था कि 2020 में 20 लाख करोड़ का यह पैकेज कोरोना संकट के बीच भारत को विकास की यात्रा में नई गति देगा. ये पैकेज भारत की जीडीपी का करीब-करीब 10 प्रतिशत है. कोरोना संकट से लड़ने में देश सक्षम है. जब कोरोना का केस भारत में आया था तो एक भी पीपीई किट नहीं बनता था, लेकिन आज हर दिन दो लाख पीपीई कीट और एन95 मास्क रोज 2 लाख बन रहा है. क्योंकि भारत ने इस संकट को अवसर में बदल दिया था.