ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

निर्भया के दोषी विनय की मां बोली, फांसी से पहले बेटे को खिलाना चाहती हूं अपने हाथों की बनी पूड़ी-सब्जी

19-Mar-2020 04:12 PM

DELHI: निर्भया के चार दोषियों को कल फांसी पर लटकाया जाएगा. लेकिन इससे पहले विनय शर्मा की मां ने कहा कि वह अपने बेटे को अपने हाथों से बनी पूड़ी और सब्जी खिलाना चाहती है. 

तिहाड़ जेल के कर्मियों ने खाना देने से रोका

दक्षिणी दिल्ली के रविदास नगर में रहने वाली विनय की मां ने कहा कि तिहाड़ जेल के कर्मियों ने मुझे कभी भी खाना और विनय की पसंद की चीजें नहीं देने दी. अगर वे इजाजत दें तो मैं आखिरी बार बेटे को सब्जी-पूड़ी और कचौड़ी खिलाना चाहूंगी. 

20 जनवरी को याचिका हुई थी खारिज

 पवन की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने 20 जनवरी को खारिज कर दिया है. याचिका में पवन ने घटना के समय खुद को नाबालिग होने का दावा किया था. इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने भी पवन की याचिका को खारिज कर दिया था. विनय शर्मा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास दया याचिका भेजी थी, लेकिन राष्ट्रपति ने खारिज कर दी थी. 


शुक्रवार को सुबह दी जाएगी फांसी

निर्भया के चारों दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए नए डेथ वारंट जारी हुआ है. निर्भया के गुनहगारों को 20 मार्च को सुबह साढ़े 5 बजे फांसी दी जाएगी. इससे पहले 22 जनवरी,1 फरवरी और 3 मार्च डेथ वारंट तय हुआ था, लेकिन दोषियों को फांसी नहीं हो पाई थी.