ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / 22 जनवरी को निर्भया के दरिंदों को पड़ेगी फांसी, चारों दोषियों का डेथ...

22 जनवरी को निर्भया के दरिंदों को पड़ेगी फांसी, चारों दोषियों का डेथ वारंट जारी

07-Jan-2020 04:48 PM

DESK: निर्भया केस के चारों गुनहगारों के डेथ वारंट पर कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. चारों को 22 जनवरी को फांसी दिया जाएगा. पटियाला हाउस कोर्ट निर्भया के माता-पिता ने अपनी याचिका में चारों दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने की मांग की थी. साथ ही चारों के खिलाफ डेथ वारंट जारी करने की अपील भी की थी.



सुबह 7 बजे होगी फांसी
22 जनवरी को सुबह 7 बजे सभी दोषियों को फांसी दी जाएगी. दोषी अक्षय, पवन, मुकेश और विनय के पास डेथ वारंट के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करने के लिए 14 दिन का समय है. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें फांसी दे दी जाएगी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ये सुनवाई हुई.


फांसी देने की तैयारी पूरी
चारों को फांसी देने के लिए सभी तैयारी तिहाड़ जेल में हो गई है. एक साथ चारों को फांसी पर लटकाने के लिए जेल में एक नया फांसी घर बनाया गया है. यह फांसी घर करीब 25 लाख रुपए से बनाया गया है. तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने भी कहा था कि एक साथ अब चारों दोषियों मुकेश, पवन, विनय और अक्षय को फांसी देने की व्यवस्था कर ली गई है.

जानिए क्या होता है डेथ वारंट
डेथ वारंट में फांसी का समय, जगह और तारीख का जिक्र होता है. इसमें फांसी पाने वाले सभी अपराधियों के नाम भी लिखे जाते हैं. इसमें ये भी लिखा होता है कि अपराधियों को फांसी पर तब तक लटकाया जाएगा, जब तक उनकी मौत नहीं हो जाती. अगर कोर्ट डेथ वारंट जारी करने की मंजूरी मिलता है तो दोषियों को इसके खिलाफ अपील करने के लिए 14 दिन का वक्त मिलता है. अपील हाईकोर्ट में करनी होगी. अगर अपील नहीं होती है तो 14 दिन के बाद दोषियों को फांसी दे दी जाती है.