गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
17-Sep-2022 03:52 PM
LAKHISARAI : बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है, जहां निकाय चुनाव के नॉमिनेशन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे हैं। दरअसल, सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या सात की महिला प्रत्याशी के नामांकन के दौरान समर्थकों की भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा दिया। महिला प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने के लिए पहुंची थी।
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे को सुनकर वहां मौजूद लोगों ने जब आपत्ति जाहिर की तो आरोपी शख्स मौके से फरार हो गया। हालांकि नामांकन के लिए पहुंची महिला प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने इस बात से अपना पल्ला झाड़ लिया और कहा कि उनका इस नारे से कोई लेना देना नहीं है। उनका कहना था कि भीड़ में बहुत सारे लोग थे किसने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया, यह कह पाना मुश्किल है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि समर्थकों की भीड़ में एक युवक ने हेल्मेट पहन रखा था और उसी ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। लेकिन बाद में मामले को बढ़ता देख आरोपी शख्स मौके से फरार हो गया। बाद में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत कराया। यह घटना इलाके के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि बिहार में निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का नामांकन चल रहा है, जिसमें प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के अजब-गजब कारनामे सामने आ रहे हैं।