ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां

Home / news / निकाह के इनविटेशन कार्ड में हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीर, फोटो वायरल

निकाह के इनविटेशन कार्ड में हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीर, फोटो वायरल

05-Nov-2024 04:09 PM

By First Bihar

DESK: मुस्लिम की निकाह के इनविटेशन कार्ड में हिन्दू देवी देवता का फोटो शायद ही आपने देखी होगी। लेकिन एक मुस्लिम परिवार ने अपनी बेटी की निकाह के कार्ड में हिंदू देवी देवताओं की फोटो छपवाकर सबको हैरान कर दिया है। यह कार्ड जिस किसी के घर पर गया वो देखते ही रह गया। 


दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले का है जहां मुस्लिम की शादी में हिंदू भगवानों की फोटो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी यह शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। सिंहपुर ब्लाक के अल्लादीन गांव के रहने वाले शब्बीर की बेटी शायमा बानो का निकाह 8 नवंबर को है। अभी वो निमंत्रण कार्ड को बांटने में लगे हैं। 


लेकिन जहां भी यह निमंत्रण पत्र गया लोग उसे देखकर हैरान रह गये। शादी के कार्ड में हिंदू देवी-देवताओं की फोटो छपवा दी। मुस्लिम की निकाह के आमंत्रण पत्र में हिन्दू देवी देवताओं का फोटो लगाने के पीछे क्या मंशा थी यह लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं। सोशल मीडिया में यह कार्ड खूब वायरल है। जिसकी चर्चा भी खूब हो रही है।  


दरअसल कार्ड पर भगवान गणेश के साथ-साथ कृष्ण-राधा की फोटो छपी हुई है। बेटी के निकाह वाले कार्ड पर हिन्दू देवी देवताओं के फोटो लगाए जाने पर शबीर ने बताया कि हिंदू भाइयों के लिए हमने उनके देवी-देवताओं वाला फोटो लगाकर कार्ड छपवाया है। जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा और भाई चारा बढ़ेगा।


 उनसे पूछा गया कि इसका आपके समाज के लोग विरोध तो नहीं करेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए सबीर ने कहा कि सिर्फ कहने भर के लिये हम  हिंदू-मुस्लिम हैं लेकिन शरीर में तो सभी के खून का रंग एक ही है। कोई कुछ भी कहे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।