Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका
28-Nov-2021 07:12 PM
DESK: साउथ अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन मिलने के बाद पूरा देश अलर्ट पर है। इसे लेकर बड़ी खबर नीदरलैंड्स से आ रही है जहां 13 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट पाए गये हैं। बीते दो दिन पहले 61 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। जिसमें 13 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है। ओमिक्रॉन वैरिएंट को खतरनाक बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि जिन लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिले हैं वे सभी साउथ अफ्रीका से एमस्टर्डम आए थे। साउथ अफ्रीका से दो फ्लाइट एमस्टर्डम पहुंचीं थी। सभी यात्रियों का जब कोरोना टेस्ट कराया गया तब उनमें 61 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। लेकिन फिर बाद में पता चला कि 61 में से कुल 13 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिले हैं। ऐसे में यह स्पष्ट हो रहा है कि यह वैरिएंट साउथ अफ्रीका से ही शुरू हुआ है। हालांकि इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गयी है।
एमस्टर्डम उतरे यात्रियों में जब 61 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई तब इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन एक्टिव हो गयी उन्हें तुरंत एयरपोर्ट के पास एक होटल में आइसोलेट कर दिया गया। नीदरलैंड्स में एक साथ 13 लोगों में ओमिक्रॉन के मिलने के बाद कई देशों ने भी एहतियात बरतना शुरू कर दिया। वही दो लोगों के सैंपल में ओमिक्रॉन पाए जाने पर ब्रिटेन में दहशत का माहौल है। कई देशों ने भी अफ्रीकी देशों की फ्लाइट पर बैन लगा दिया है। नेपाल सहित कई देशों में भी दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों को 7 दिन क्वारैंटाइन में रखने का निर्देश जारी किया है।
ओमिक्रॉन दुनिया में तेजी से फैल रहा है। दक्षिण अफ्रीका से डेनमार्क लौटे 2 यात्रियों में ओमिक्रॉन के संदिग्ध केस मिले हैं। RT-PCR टेस्ट में इनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हालांकि ओमिक्रॉन होने की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। इन दोनों को आइसोलेट कर दिया गया है। उन लोगों से भी संपर्क किया जा रहा है जो उनके साथ फ्लाइट में सवार थे।
वही ओमिक्रॉन को लेकर इजराइल ने भी अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रोक लगा दी है। वही ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए कुवैत ने 9 अफ्रीकी देशों से डायरेक्ट फ्लाइट्स को सस्पेंड कर दिया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, मोजाम्बिक, लेसोथो, इस्वातिनी, जाम्बिया और मलावी शामिल हैं।
ब्रिटेन समेत ऑस्ट्रिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और नीदरलैंड ने अफ्रीकी देशों से आनी वाली फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया है। अब अमेरिका, सऊदी अरब, श्रीलंका, ब्राजील समेत कई देशों ने भी अफ्रीकी देशों की फ्लाइट बैन लगा दिया है। हालांकि दक्षिण अफ्रीकी स्वास्थ्य मंत्री ने इन बैन को अनुचित बताया। वही बांग्लादेश ने भी दक्षिण अफ्रीका आने-जाने पर पाबंदी लगा दी है।
नेपाल में भी दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों को 7 दिन क्वारैंटाइन में रखने का निर्देश जारी किया है। यूरोप में भी इस वैरिएंट को लेकर सख्ती बरती जा रही है। जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रिया, चेक गणराज्य और नीदरलैंड ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका से उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया। कुछ यूरोपीय देशों ने बोत्सवाना, इस्वातिनी (स्वाजीलैंड), लेसोथो, नामीबिया, जाम्बिया और जिम्बाब्वे से उड़ानें भी सस्पेंड कर दी हैं।