मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
11-Jun-2022 01:45 PM
DESK : शादी का सीजन में एक बार फिर से शादी के मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो की सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गयी है. उनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो हम सभी को हैरान कर देते हैं और वही कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर हम लोगों की हंसी पर कंट्रोल नहीं हो पाती. ठीक ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर हो रहा है, जिसने आते ही पुरे इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है. बता दे कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक बारात का है जहां दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए कार या किसी गाड़ी पर नहीं बल्कि सबसे अलग तरीके से एक ट्रैक्टर पर निकला है. इतना ही नहीं इस दुल्हे ने, इस बारात में केवल एक नही बल्कि पूरे के पूरे 51 ट्रैक्टर का प्रबंध किया हैं, जो दुल्हन को लेने उसके घर जा रहे हैं. इस बारात का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
आजकल हर इंसान का अपना सपना होता है कि वह अपनी शादी को कुछ अलग और सबसे खास बनाये, ताकि उसकी शादी लोगों को काफी लंबे समय तक याद रहे और उनकी शादी की चारो तरफ चर्चा की जाए. ऐसे में एक शख्स ने भी कुछ हट कर किया है. वह अपने दुल्हन को लाने पूरे 51 ट्रैक्टर लेकर उसके घर पहुंचा. आप वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रैक्टरों की एक लंबी कतार दिख रही है. जिसमें सभी ट्रैक्टर एक दूसरे के पीछे लाइन में बनते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं. यह विडियो को देखने पर ऐसा लग रहा जैसे कोई सेना जंग लड़ने को निकल रही हो.
बता दे की यह वायरल वीडियो राजस्थान की एक बारात का है. जिसमें दूल्हा अपनी बारात में 150 बारातियों के साथ 51 ट्रैक्टरों को लेकर जा रहा है. आप वीडियो में की दूल्हा खुद भी ट्रैक्टर चला रहा है. इस वीडियो को अबतक कुल 23 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इतना ही नही, इस विडियो पर लोग ढेरों मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. बता दे की एक यूजर ने कमेंट् करते लिखा- हम तो चारा भी स्कार्पियो पर लेने जाते हैं.