NEET student case : “ज्यादा तेज बनोगे तो उठा लिए जाओगे, मार दिए जाओगे...”, नीट छात्रा के परिजनों को धमकी भरा पर्चा मिलने से बढ़ी दहशत, जांच तेज coaching guidelines : पटना कोचिंग संस्थानों पर सख्ती, छात्र सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस का बड़ा आदेश; अब हर हाल में करना होगा यह काम PACS Election Bihar : बिहार में ‘मिनी इलेक्शन’ का ऐलान, 24 जिलों में 18 मार्च को वोटिंग; जानिए किस दिन आएगा रिजल्ट Bihar Government Job 2026-27: बिहार में होने वाली है बड़ी नियुक्तियां, हजारों सरकारी नौकरियों की तैयारी शुरू; महाशिवरात्रि पर जानिए नया अपडेट Patna Traffic Diversion : महाशिवरात्रि पर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते बंद, निकलने से पहले देखें नया रूट प्लान Mahashivratri 2026 : बिहार में महाशिवरात्रि की धूम: अशोक धाम और बैकुंठधाम से हरिहरनाथ मंदिर तक उमड़ी भक्तों की भीड़ शादी कराने गये पंडित के साथ हो गया बड़ा कांड, बाइक उठा ले गये चोर सऊदी अरब में सड़क हादसे में मोतिहारी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मातम BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी
19-Dec-2020 03:55 PM
By SONU SHARAMA
MUZAFFARPUR : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. लेकिन इसके बावजूद भी कई जिलों में धड़ल्ले से शराब की बिक्री की जा रही है. अवैध शराब की बिक्री पर बिहार पुलिस नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. मुजफ्फरपुर पुलिस ने भारी मात्रा में शराब जब्त किया है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.
मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां अहियापुर थाना की पुलिस टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप पर लोड 30 लाख का माल जब्त किया है. एक स्कूटी भी जब्त की गई है.
शनिवार को अहियापुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार रजक को गुप्त सूचना मिली कि शराब की अहियापुर थाना क्षेत्र के मोहना (बैरिया) में शराब की खेप उतारी जा रही है. सूचना के आलोक पर त्वरित कार्यवाई करते हुए टीम गठित किया गया. टीम के द्वारा उक्त जगह पर छापेमारी की गई.
इस छापेमारी के दौरान करीब 375 कार्टून विदेशी शराब जब्त की गई. साथ ही दो पिकअप और एक स्कूटी भी जब्त किया गया. विदेशी शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है. वहीं पुलिस की गाड़ी देखते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.