ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / न्यू ईयर पार्टी के दौरान बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से करोड़पति बिजनेसमैन समेत...

न्यू ईयर पार्टी के दौरान बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से करोड़पति बिजनेसमैन समेत परिवार के 6 लोगों की मौत

01-Jan-2020 07:22 AM

MAHU: मध्यप्रदेश के महू में न्यू ईयर पार्टी के दौरान बड़ा हादसा हो गया है. महू के पास पर्यटन स्थल पातालपानी में मंगलवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया. पातालपानी में एक निजी फार्म हाउस परिसर में 70 फीट ऊंचे टावर से कैप्सूल लिफ्ट नीचे आ गिरी. इस हादसे में पाथ इंडिया के मालिक पुनीत अग्रवाल, उनकी बेटी, दामाद और पोते समेत परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई.


बताया जा रहा है कि यह फार्म हाउस पुनीत अग्रवाल का ही है और यहां न्यू ईयर की पार्टी चल रही थी. बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट के पलटने से यह दर्दनाक हादसा हो गया और करोड़पति बिजनेसमैन समेत उनके परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. बिजनेसमैन पुनीत अग्रवाल अपनी बेटी पलक, दामाद पलकेश, पोता नभ और रिश्तेदार गौरव और आर्यवीर के साथ पातालपानी स्थित फार्म हाउस में न्यू ईयर पार्टी मनाने के लिए गए थे. 


इसी दौरान शाम के वक्त जब अग्रवाल परिवार कैप्सूल लिफ्ट के जरिए फार्म हाउस में बनी 70 फीट ऊंची बिल्डिंग में ऊपर जा रहा था, तभी अचानक तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में लिफ्ट सवार सभी लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. आपको बता दें कि पाथ इंडिया के डायरेक्टर पुनीत अग्रवाल की गिनती पीपीपी मॉडल की शुरुआत करने वाले देश के चुनिंदा कॉन्ट्रैक्टर्स में होती है.