BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
27-Dec-2024 04:51 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में नए साल पर पिकनिक पर जाना चाहते हैं तो आज हम आपको बिहार के अंदर के कुछ बेहतरीन जगह बताएंगे जहां आपके लिए सबसे शानदार पिकनिक स्पॉट हो सकता है। यहां जाने के बाद आपको लगेगा कि आप दूसरे देश के किसी टूरिस्ट प्लेस पर आ गए हैं। ऐसे में तो पहला जगह राजगीर है वह आप सभी जानते हैं। लेकिन इसके अलावा भी बिहार के कई ऐसे जगह हैं जहां आकर आपको काफी सुकून मिलेगा।
इस लिस्ट में एक नाम है रोहतास का दुर्गावती जलाशय आपके लिए सबसे शानदार पिकनिक स्पॉट हो सकता है। यहां जाने के बाद आपको लगेगा कि आप दूसरे देश के किसी टूरिस्ट प्लेस पर आ गए हैं। नववर्ष और अवकाश के दिनों में यह जलाशय पिकनिक मनाने वालों के लिए एक पसंदीदा स्थान बन गया है। यह जलाशय रोहतास जिला मुख्यालय से लगभग 28 किलोमीटर और चेनारी प्रखंड मुख्यालय से 12 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां पहुंचने के लिए शिवसागर-चेनारी मार्ग या कैमूर जिले के सबार-भीतरी बांध से होकर पहुंचा जा सकती है।
नये साल के पहले दिन आप बिहार के सासाराम भी घूम सकते हैं। यहां आप ऐतिहासिक नज़ारा लेने के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता का भी दीदार कर सकते हैं। यहां आप शेरशाह सूरी का मकबरा भी देख सकते हैं। इसके अलावा रोहतासगढ़ की भी आप जा सकते हैं. वहीं एडवेंचर जगहों का सैर करना चाहता हैं तो तुतला भवानी वॉटरफॉल, मझर कुंड और धुआं कुंड पर आप पिकनिक मना सकते हैं।
बिहार में अगर ठंडी जगहों का सैर करना चाहते हैं तो आप बांका ज़रूर जाएं। यहां आपको गोवा और शिमला जैसा नज़ारा देखने को मिलेगा। यहां ओढ़नी डैम और मंदार पर्वत एडवेंचर के लिए शानदार विकल्प है। वहीं धार्मिक स्थलों में बाबा ज्येष्ठगौर नाथ और मां तिलडीहा शक्तिपीठ स्थित है। इसके अलावा सैकड़ों साल पुरानी प्रतिमाएं, गुफाएं और मंदिरों समेत कई चीज़ें मदराचंल की चट्टानों पर आप देख सकते हैं।
इधर, बिहार के इकलौते वाल्मिकि टाइगर रिज़र्व (पश्चिमी चंपारण) में भी आपके नये साल के जश्न को यादगार बना सकते हैं। यहां आपको जंगली जानवरों का दीदार होगा. सैकड़ों किस्म के पक्षी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा उभयचर और सरीसृप भी देखने को मिलेगा।