Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश
26-Aug-2022 08:04 AM
PATNA : विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद नई सरकार अपनी रफ्तार के साथ गवर्नेंस को आगे बढ़ा रही है लेकिन आज विधानसभा में नए स्पीकर के चुनाव को लेकर बैठक बुलाई गई है। बैठक के दौरान विधानसभा के अंदर तस्वीर बदली–बदली होगी। स्पीकर की कुर्सी पर बैठने वाले विजय कुमार सिन्हा आज नेता विरोधी दल की कमान संभालेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें विधानसभा में यह भूमिका दी है। 24 अगस्त को जब विधानसभा की कार्यवाही हुई थी तो विजय कुमार सिन्हा स्पीकर की कुर्सी पर बैठे थे, हालांकि अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। विपक्ष की बेंच पर वह बैठे भी लेकिन उस वक्त उन्हें नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी नहीं मिली थी लेकिन आज विजय सिन्हा विरोधी दल के नेता के तौर पर सदन में होंगे।
आज होने वाली विधानसभा की बैठक के पहले यानी गुरुवार को ही विजय कुमार सिन्हा ने अपने तेवर दिखा दिए थे। विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय सिन्हा और विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है। विधान सभा की समितियों की रिपोर्ट ले किए जाने की मांग भी विजय सिन्हा ने रखी थी। विजय सिन्हा ऐलान कर चुके हैं कि आज अगर सदन की बैठक में रिपोर्ट नहीं कराई जाती है तो विपक्ष इसका विरोध करेगा। नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में आने के बाद अब ज्यादा हमलावर तरीके से सरकार पर निशाना साधेंगे।
स्पीकर के चुनाव को लेकर आज विधानसभा की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक का एजेंडा केवल और केवल स्पीकर का चुनाव और उनका संबोधन है। विधानसभा की कार्यसूची में आज किसी भी समिति की रिपोर्ट को लेय करने का एजेंडा शामिल नहीं है, लिहाजा विजय सिन्हा जो मांग गुरुवार को कर चुके हैं। सरकार उस पर अमल करती नजर नहीं आ रही। विधानसभा सचिवालय ने इस एजेंडे में शामिल ही नहीं किया है। अब देखना होगा कि विजय सिन्हा सदन में अपनी पार्टी के विधायकों के साथ सरकार पर किस तरह हमलावर होते हैं।