बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
11-Jul-2023 02:37 PM
By First Bihar
DESK: नेपाल में लापता हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। उड़ान भरने के बाद सुबह करीब 10 बजे हेलीकॉप्टर लापता हो गया था और उसका संपर्क एटीसी से टूट गया था। लापता हुए हेलीकॉप्टर पर कैप्टन समेत पांच विदेशी नागरिक सवार थे। रेस्क्यू टीम ने हेलीकॉप्टर का मलबा बरामद कर लिया है। इस हादसे में पायलेट और पांच विदेशियों की दर्दनाक मौत हो गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लापता हेलीकॉप्टर का मलबा लिखू पीके गांव और दुधकुंडा नगर के बॉर्डर के पास मिला है। मलबे के पास से 5 शव भी बरामद हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया है कि हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद जोरदार धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। सीनियर कैप्टन छेट गुरुंग हेलीकॉप्टर को उड़ा रहे थे। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर पांच विदेशी सवार थे, जो मैक्सिको के रहने वाले थे।
मनांग एयर के हेलीकॉप्टर ने सुकरी से काठमांडू के लिए उड़ान भरी थी और थोड़ी देर बाद ही माउंट एवरेस्ट के करीब लापता हो गया था। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर 12 हजार फीट से ऊपर की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था। फिलहाल मलबे से शवों को निकाला जा रहा है और अधिकारी हादसे की वजह को तलाश कर रहे हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...