गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
10-Jul-2020 01:34 PM
DESK : नेपाल में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से अब तक करीब 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 40 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं. लापता लोगों की तेजी से तलाश की जा रही है, लेकिन भारी बारिश के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
नेपाल के सिंधुपालचोक जिले में बाढ़ में कई मकान ढहने से एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान 20 वर्षीय निहेश बासनेट और उसकी तीन साल की बेटी के रूप में की गई है वहीं अरानिको राजमार्ग में हुई जहां स्थानीय जल स्रोतों में पानी का स्तर बढ़ गया.
बहराबाइस नगरपालिका क्षेत्र के जम्बू इलाके में स्थानीय जल स्रोतों में पानी का स्तर बढ़ने से कम से कम 18 अन्य लापता हो गए हैं.इस बीच, नेपाल मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है.