ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / नेपाल में बड़ा हादसा: भूस्खलन के कारण त्रिशूली नदी में बह गईं दो...

नेपाल में बड़ा हादसा: भूस्खलन के कारण त्रिशूली नदी में बह गईं दो बसें, हादसे में 60 से अधिक लोगों के डूबने की आशंका

12-Jul-2024 09:34 AM

By SAURABH KUMAR

DESK: पड़ोसी देश नेपाल में बड़ा हादसा हो गया है। भूस्खलन के कारण 60 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। दोनों बसों पर ड्राइवर समेत कुल 63 लोग सवार थे। सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुए इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया है। नेपाल के चितवन में यह हादसा हुआ है।


जानकारी के मुताबिक, दोनों बसे गौर से नेपाल की राजधानी काठमांडू जा रही थीं। एंजेल बस और गणपति डीलक्स बस सुबह साढ़े तीन बजे हादसे की शिकार हुई है। एक बस में 24 लोग जबकि दूसरे बस में 41 लोग सवार थे। हादसे के दौरान तीन लोगों ने बस से छलांग लगा दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंची है और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।


इस हादसे पर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने ट्वीट कर दुख जताया है और कहा है कि, नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन के कारण बस के बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने और बाढ़-भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान की खबरों से मुझे गहरा दुख हुआ है। देश के विभिन्न हिस्सों में मैं गृह प्रशासन समेत सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज करने और उन्हें प्रभावी ढंग से बचाने का निर्देश दिया।


news image


news image


news image