Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर bike gang robbery : पटना से सटे इलाके में दिनदहाड़े हीरो शोरूम मालिक से 6 लाख रुपए की लूट, अपराधियों ने बाइक से पीछा कर दिया घटना को अंजाम बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या? बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या? इंस्टाग्राम स्टोरी बनी मौत का पैगाम: बिहार में अवैध संबंध के कारण दुकानदार की बेरहमी से हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार Six Lane Bridge : मोकामा-बेगूसराय सिक्स लेन पुल पर जल्द शुरू होगी यह सुविधा, परिवहन मंत्री ने दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: फुलवारी शरीफ में महिला डिग्री कॉलेज की मांग, जानिए शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी
25-Jul-2024 07:35 PM
By First Bihar
DESK: आगामी 27 जुलाई को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक होनी है। केंद्र सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए इंडिया ब्लॉक ने बैठक के बहिष्कार किया है हालांकि कह जा रहा था कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल होंगी लेकिन ऐन वक्त पर ममता ने दिल्ली दौरा रद्द कर दिया है। ऐसे में बैठक में उनके शामिल होने पर संशय है।
दरअसल, आगामी 27 जुलाई को पीएम मोदी ने नीति आयोग की बैठक बुलाई है। बैठक में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के अलावा अन्य राज्यों के सीएम या उनके प्रतिनिधि शामिल होंगे हालांकि इंडिया ब्लॉक के कई मुख्यमंत्रियों ने बैठक का बहिष्कार करने का फैसला ले लिया है।
विपक्ष का आरोप है कि आम बजट में गैर एनडीए शासित राज्यों के साथ पक्षपात किया गया है। इंडिया ब्लॉक के कई मुख्यमंत्रियों ने बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान, तेलंगाना रेवंत रेड्डी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुखू, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस बैठक का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।
हालांकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस बैठक में शामिल होना था लेकिन अब खबर आ रही है कि उन्होंने अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ममता बनर्जी ने अपना तीन दिवसीय दिल्ली दौरा रद्द किया है या सिर्फ एक दिन के लिए यात्रा को टाल दिया है।