वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास, बंगाल में टायर बेचते हैं पिता फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब
20-Jun-2024 07:51 PM
By First Bihar
DESK: नीट UG 2024 को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई NEET एग्जाम में हुए पेपर लीक मामले की जांच कर रही है। अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस मामले को लेकर प्रेस को संबोधित किया और पटना पुलिस की काम की सराहना की। कहा कि पटना पुलिस के अनुसंधान से हम संतुष्ट है।
उन्होंने कहा कि इसे लेकर किसी तरह का अफवाह ना फैलाई जाए। भारत सरकार के अधिकारियों के साथ बिहार पुलिस के अधिकारियों की बात इस मसले पर हो रही है। सरकार किसी भी गुनाहगार को नहीं छोड़ेगी। जांच के लिए हाई लेवल कमिटी बनाई जाएगी।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि छात्रों का हित हमारी प्राथमिकता है यह बेहद संवेदनशील मामला है। उन्होंने कहा कि नीट मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। मामले के दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम ऐसा कुछ ना करे जिससे हमारे देश का भविष्य कटघरे में आ जाए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा जीरो एरर परीक्षा सरकार की प्राथमिकता है।