ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / NEET UG मामले की सुनवाई टली, सुप्रीम कोर्ट में अब इस दिन होगी...

NEET UG मामले की सुनवाई टली, सुप्रीम कोर्ट में अब इस दिन होगी हियरिंग

11-Jul-2024 02:10 PM

By First Bihar

DELHI: NEET-UG परीक्षा में धांधली को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को होने वाली सुनवाई एन वक्त पर टल गई। केंद्र सरकार और एनटीए की तरफ से दायर हलफनामा पर जवाब दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को मोहलत देते हुए सुनवाई को टाल दी है। अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट 18 जुलाई को सुनवाई करेगा।


दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में आज नीट मामले पर अहम सुनवाई होनी थी। नीट की परीक्षा रद्द होगी या नहीं इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट को फैसला लेना था लेकिन अब मामले की सुनवाई टाल दी गई है। सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जे बी पादरीवाला और जस्टिस मनोज मिश्र की पीठ ने केंद्र सरकार और एनटीए की तरफ से दायर हलफनामा पर जवाब दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को मोहलत देते हुए सुनवाई को टाल दी।


नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया गया है। केंद्र सरकार ने हलफनामा में आईआईटी मद्रास का हवाला देते हुए कहा है कि उसे नीट परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के सबूत नहीं मिले हैं, ऐसे में उसे दोबारा परीक्षा की जरूरत नहीं लगती है। सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार के हलफनामें पर आज सुनवाई करने वाला था। अब इस मामले पर आगामी 18 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।