ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / news / NDA या INDIA किसके साथ जाएंगे प्रशांत किशोर ? PK ने बताई जनता...

NDA या INDIA किसके साथ जाएंगे प्रशांत किशोर ? PK ने बताई जनता की मन की बात

05-Sep-2023 03:49 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: बिहार में सियासी जमीन तलाश कर रहे प्रशांत किशोर ने अपनी रणनीति का खुलासा किया है। आने वाले समय में जन सुराज पदयात्रा के बाद पीके अपनी पार्टी का एलान करेंगे, इसके साथ उनकी पार्टी किन किन सीटों से चुनाव लड़ेगी यह भी साफ हो जाएगा। उनकी पार्टी एनडीए के साथ जाएगी या महागठबंधन के साथ, या अकेले चुनाव लड़गी इसका फिलहाल पता नहीं लेकिन पीके ने बिहार की जनता के मन की बात बताई है। 


मुजफ्फरपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में जिसको भाषा और विषय का ज्ञान नहीं उसे लोग जमीनी नेता बताते हैं। जो नेता शर्ट के ऊपर से गंजी पहनकर घूमे उसे लोग धरातल का नेता समझते हैं। जिसे न तो भाषा का ज्ञान हो और न विषय का ज्ञान हो उसे लोग नेता मानते हैं और उसे ही सफल नेता बताते हैं।


अगर, कोई पढ़ा-लिखा आदमी राजनीति में आ जाए तो लोग टिप्पणी करते हैं कि यह बिहार में नहीं चलेगा। पीके ने कहा कि बिहार में जनता यह नहीं कह रही है कि हम एनडीए या महागठबंधन में नहीं रहेंगे तो जनता साथ नहीं देगी बल्कि जनता चाह रही है कि बिहार में कुछ नया होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता नए विकल्प की तलाश कर रही है।