पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
26-Jul-2021 12:42 PM
PATNA : आज से शुरू हुए बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र को लेकर एनडीए विधानमंडल दल की बैठक कर हो रही है. नए विधानसभा भवन के सेंट्रल हॉल में हो रही इससे बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं. बैठक में दोनों डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद और रेणु देवी जी मौजूद हैं. इसके अलावा राज्य सरकार के सभी मंत्री, सत्ता पक्ष के सभी विधायक और विधान पार्षद बैठक में शामिल हो रहे हैं. मानसून सत्र में सत्तापक्ष की रणनीति को लेकर चर्चा हो रही है.
इस बार मानसून सत्र कोरोना वायरस के कारण बेहद छोटा रखा गया है. 5 दिनों के इस सत्र में आज पहले दिन की कार्यवाही खत्म हो चुकी है और कल से लेकर 30 जुलाई तक सदन की कार्यवाही चलेगी. विधानसभा और विधान परिषद में सरकार की तरफ से कई विधेयक पेश किए जाने हैं, जिन पर चर्चा भी होगी. सत्ता पक्ष की कोशिश है कि सदन शांतिपूर्ण तरीके से चल पाए.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के विधायकों और विधान पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा है कि वह सकारात्मक राजनीति पर आगे बढ़ते हुए सदन में अपनी भूमिका निभाएं. विपक्ष अगर जरूरी मुद्दों को उठाता है तो सरकार उसका जवाब देगी. लेकिन सत्ता पक्ष के विधायकों को इस बात पर सचेत रहना है कि विपक्ष कहीं से भी अफवाह वाली राजनीति ना करें.