5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार
19-Apr-2022 01:33 PM
PATNA : बिहार एनडीए से बेदखल किए गए वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी आखिरकार गठबंधन के साथ जाएंगे? सहनी के भविष्य को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन आरजेडी ने मुकेश सहनी के लिए दरवाजा खोल दिया है। लालू यादव के करीबी माने जाने वाले भोला यादव ने बताया है कि अगर सहनी आरजेडी में आना चाहते हैं तो उनकी एंट्री हो सकती है।
भोला यादव ने कहा है कि अगर मुकेश सहनी आरजेडी में शामिल होना चाहते हैं तो उनकी बिना शर्त एंट्री हो सकती है। भोला यादव ने कहा कि आरजेडी में आने वालों के लिए कोई शर्त नहीं है। आप चाहे तो आरजेडी का दामन थाम सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि मुकेश सहनी आरजेडी के साथ गठबंधन नहीं बल्कि अपनी पार्टी का विलय करते हुए शामिल हो जाएं।
आरजेडी की तरफ से आए इस ऑफर के बाद अब मुकेश सहनी पर सबकी नजरें टिकी हुई है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि मुकेश सहनी आरजेडी के इस ऑफर पर क्या रुख लेते हैं। लेकिन एक बात जरूर है कि मुकेश सहनी अपनी पार्टी का फिलहाल विलय करने के मूड में तो नहीं होंगे।
वहां विधानसभा उपचुनाव में जिस तरह मुकेश सहनी ने निषाद वोटरों पर अपनी पकड़ दिखाई उसके बाद वह उत्साह से भरे हुए हैं। यही वजह है कि वो जहां में तीसरे नंबर पर रहने के बावजूद उन्होंने बीजेपी की हार का जश्न मनाया था। यह बात सबको मालूम है कि आरजेडी में किसी की एंट्री या गठबंधन पर कोई भी अंतिम फैसला तेजस्वी यादव ही लेंगे।