ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार राज्यसभा चुनाव: AIMIM बनी किंगमेकर, RJD को समर्थन के बदले MLC सीट की डील की चर्चा; जानिए क्या है सच Anant Singh : मोकामा में सियासी विरासत की तैयारी: अनंत सिंह ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान, जानिए कौन होंगे उत्तराधिकारी बिहार में इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर से बुलाकर ले ली जान Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती BIHAR NEWS : तेजस्वी के यहां से निकलती दिखी मांझी की बहु और समधन, फोटो आया सामने; जानिए क्या है वजह Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस

NDA प्रत्याशी के लिए मुकेश सहनी करेंगे चुनाव प्रचार, पिता जीतन सहनी ने अमन हजारी को दिया जीत का आशीर्वाद

21-Oct-2021 09:17 PM

DARBHANGA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक व बिहार के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी 22 अक्टूबर को कुशेश्वरस्थान जाएंगे जहां एनडीए प्रत्याशी अमन हजारी के पक्ष में वे चुनाव प्रचार करेंगे। वही आज मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी ने कुशेश्वरस्थान के एनडीए प्रत्याशी अमन हजारी को जीत का आशीर्वाद दिया। 


वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि कुशेश्वर स्थान की जनता ने इसके पहले भी एनडीए गठबंधन सरकार के साथ थी और इसमें कोई दो राय नही हैं कि जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ एनडीए के साथ हैं। वीआईपी पार्टी सुप्रीमो श्री मुकेश सहनी कुशेश्वरस्थान के केवट गावां में चुनावी जन सभा को संबोधित करेंगे। 


मुकेश सहनी खुद दरभंगा जिले के रहने वाले हैं। कुशेश्वर स्थान से उनका भावनात्मक जुड़ाव भी है। देव ज्योति ने कहा कि उपचुनाव में नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में जारी न्याय के साथ विकास की यात्रा में शामिल होना समय की जरूरत है और उपचुनाव में नीतीश कुमार के सोच को और मजबूत बनाने के लिए एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए वीआईपी पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता मजबूती से काम करेंगे।


वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति आगे बताया कि वीआईपी पार्टी ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार की रणनीति बना ली है और उन्हें पूरा विश्वास है कि कुशेश्वर स्थान की जनता अमन हजारी को जीत का आशिर्वाद देकर भारी मतों से विजयी बनाएगी। 


विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक सह मंत्री मत्स्य एवं पशुपालन विभाग बिहार सरकार मुकेश सहनी कुशेश्वर स्थान पहुंचकर एनडीए के प्रत्याशी अमन हजारी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। कुशेश्वर स्थान की जनता ने इसके पहले भी एनडीए गठबंधन सरकार के साथ थी और इसमें कोई दो राय नही हैं कि जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ एनडीए के साथ हैं।