महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
02-Oct-2020 05:24 PM
By ASMEET SINHA
PATNA : विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा होने के बाद भी अबतक न ही एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है और न ही महागठबंधन ने अपन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी है. इस पर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने तंज कसा है.
दरअसल, आज जाप सुप्रीमो पप्पू यादव द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है लेकिन एनडीए में कुछ ठीक नहीं चल रहा है. जिस तरीके से लगातार टिकट शेयरिंग को लेकर चिराग पासवान नाराज चल रहे हैं उससे यह अंदाजा लग सकता है कि एनडीए में कुछ ठीक नहीं चल रहा है.
वहीं इस मामले पर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि 3 दिनों से एनडीए में सीट शेयरिंग का मुद्दा चल रहा है. अकेले-अकेले लड़ने की बात भी शुरू हो गई है. पहली बार हिंदुस्तान के इतिहास में होगा नॉमिनेशन होने के बाद ना तो किसी भी राष्ट्रीय पार्टी का गठबंधन हुआ ना तो सीट शेयरिंग हुआ और ना ही किसी कैंडिडेट की घोषणा हुई. यह बिहार के लिए दुर्भाग्य है. अब जो भी गठबंधन होगा वह स्वाभाविक गठबंधन नहीं होगा वह गलतियों को छुपाने वाली गठबंधन होगी.