ब्रेकिंग न्यूज़

महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Home / news / NDA में आज सीट बंटवारे का साझा एलान, खत्म होगा कंफ्यूजन!

NDA में आज सीट बंटवारे का साझा एलान, खत्म होगा कंफ्यूजन!

06-Oct-2020 07:39 AM

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एनडीए में सीट बंटवारे पर फंसा पेच ऐतिहासिक बन गया. लगातार बीजेपी और जेडीयू के बीच सीट बंटवारे को लेकर मंथन चलती रही. बीजेपी ने अलग-अलग दौर में अपनी बैठक की तो नीतीश कुमार पटना में अपने किचन कोर ग्रुप के नेताओं के साथ रणनीति बनाने में व्यस्त रहें. दिल्ली टू पटना के अंदाज में बीजेपी नेता कई बार केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठे तो कई बार जेडीयू के नेताओं से रूबरू हुए. आखिरकार आज इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर साझा एलान कर दिया जाएगा.

बीजेपी के बड़े नेताओं के आज पटना पहुंचने के बाद साझा एलान होने की उम्मीद है. हालांकि सूत्रों की माने तो पटना पहुंचने के बाद एक बार फिर से बीजेपी के नेता जेडीयू के साथ अंतिम दौर की बातचीत कर सकते हैं. सोमवार की देर रात बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस के साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल और सुशील मोदी पटना वापस आ गए. लेकिन भूपेंद्र यादव और नित्यानंद राय जैसे नेताओं को अभी पटना आना है.



जनता दल यूनाइटेड की तरफ से कुल 32 उम्मीदवारों को सोमवार के दिन सिंबल जारी किया गया और एनडीए में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी 7 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी. बीजेपी आज साझा एलान के बाद अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी. ऐसी खबरें हैं लेकिन मौजूदा सस्पेंस को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है.अब इंतजार एनडीए के गलियारे से अगली खबर का है.