BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
25-Jul-2020 12:03 PM
PATNA : नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू की तमाम नाराजगी के बावजूद बीजेपी ने साफ कर दिया है कि वह लोक जनशक्ति पार्टी का साथ छोड़ने नहीं जा रही है. बीजेपी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बिहार बीजेपी के नेताओं को स्पष्ट कर दिया है कि एनडीए की तीनों पार्टियां मिलकर बिहार विधानसभा का अगला चुनाव लड़ने जा रही हैं.
नड्डा ने की बिहार बीजेपी नेताओं से बात
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को बिहार के पार्टी नेताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात की. उन्होंने साफ किया कि बिहार एनडीए में कोई उलटफेर नहीं होने जा रहा है और बीजेपी अपने सहयोगी पार्टियां जेडीयू और एलजेपी के साथ ही चुनाव लडेगी. नड्डा ने अपनी पार्टी के नेताओं को कोरोना से परेशान लोगों की मदद करने का भी निर्देश दिया.
नीतीश की कोशिशें फेल हुई
बिहार के सियासी गलियारे में ये चर्चा आम है कि नीतीश कुमार एलजेपी और चिराग पासवान को ठिकाने लगाना चाहते हैं. जेडीयू की ओर से लगातार ऐसे संकेत भी दिये गये. उधर एलजेपी ने कई दफे ये साफ किया कि वह नीतीश कुमार के दबाव में आने वाली नहीं है. एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार के कामकाज पर सवाल उठाते रहे हैं. कुछ दिनों पहले सत्तरघाट पुल का अप्रोच ध्वस्त होने के मामले में भी चिराग पासवान ने सरकार को घेरा था. ऐसे में चर्चाओं का बाजार गर्म था कि एनडीए का कुनबा बिखर सकता है. लेकिन नड्डा के बयान से साफ हो गया कि बीजेपी चिराग पासवान को छोड़ने नहीं जा रही है.
उधर बीजेपी के दूसरे नेता भी एनडीए से किसी पार्टी के अलग होने की संभावना को खारिज कर रहे हैं. बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव ने भी एनडीए में किसी तरह की टूट की संभावना को खारिज कर दिया है. बीजेपी बार बार ये कह रही है कि वह एलजेपी को छोड़ने नहीं जा रही है. ऐसे में चिराग पासवान को किनारे लगाने की नीतीश कुमार की कोशिश के सफल होने की कोई संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है.