ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार

Home / news / एनडीए में जाते ही हम में बगावत शुरू, मांझी ने दो बागी नेताओं...

एनडीए में जाते ही हम में बगावत शुरू, मांझी ने दो बागी नेताओं को पार्टी से निकाला

02-Sep-2020 08:41 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टियों में उथल-पुथल शुरू हो गई है. कई नेता एक पार्टी से निकल कर दूसरी पार्टी का दामन थाम रहे हैं. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपना खेमा बदल लिया है. उन्होंने एनडीए गठबंधन में जाने का एलान कर दिया है. मांझी के इस बयान के बाद उनकी पार्टी के अंदरखाने में बगावत शुरू हो गई है. हम पार्टी के कई नेता मांझी के इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं.


पटना में जीतन राम मांझी के प्रेस कांफ्रेस में इस एलान के बाद कि वह एनडीए में जा रहे हैं. उनके ही पार्टी के नेता इस फैसले का विरोध करने लगे. नेताओं के बागी तेवर को देखते हुए मांझी ने भी उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया और उन्हें सीधे पार्टी के बाहर का रास्ता दिखा दिया. मांझी ने जिन्हें पार्टी से बाहर निकाला है, वह कोई आम कार्यकर्ता नहीं बल्कि वैसे नेता हैं, जो लोकसभा चुनाव में पार्टी की टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे.


जीतन राम मांझी ने नालंदा लोकसभा सीट से उम्मीदवार अशोक आज़ाद एवं औरंगाबाद लोकसभा उम्मीदवार उपेन्द्र प्रसाद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है. हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिज़वान ने आधिकारिक तौर पर इसका एलान किया कि इन दोनों नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, ये दोनों अब हम पार्टी में नहीं हैं.


दानिश रिज़वान ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कहने पर ही लोकसभा चुनाव में हम पार्टी ने दोनों को टिकट दिया था. उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि दोनों नेता पार्टी में लालू प्रसाद यादव के एजेंट की भूमिका में थे. ये भी ख़बरें सामने आईं कि एनडीए में मांझी के जाने के एलान के बाद उपेंद्र प्रसाद राजद के संपर्क में थे.