मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
05-Jun-2024 06:39 PM
By First Bihar
DELHI : नई सरकार के गठन को लेकर दिल्ली में हलचल तेज हो गयी है। पीएम आवास में NDA घटक दलों की बैठक के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी से कहा कि बिना कोई देर के जल्द से जल्द सरकार बननी चाहिए। हमलोग मजबूती के साथ एनडीए के साथ हैं।
एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, एकनाथ शिंदे, नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, जीतनराम मांझी, पवन कल्याण, चिराग पासवान, संजय झा, ललन सिंह, जयंत चौधरी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, एचडी कुमारस्वामी, सुनील तटकरे, अनुप्रिया पटेल, प्रफुल पटेल, प्रमोद बोरो, अतुल बोरा, इन्द्रा हंग सुब्बा, सुदेश महतो मौजूद थे।
प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बाद 17वीं लोकसभा को राष्ट्रपति ने भंग कर दिया है। अब थोड़ी देर बाद नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे वही एनडीए के तमाम नेता भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। जबकि दूसरी ओर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इंडी अलायंस की बैठक हुई। जिसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, तेजस्वी यादव सहित इंडिया गठबंधन के नेता शामिल हुए।
वही नई दिल्ली में आयोजित एनडीए की बैठक में नरेन्द्र मोदी को सर्वसम्मति से एनडीए का नेता चुन लिया गया है। बीजेपी ने बताया कि मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार भारत के गरीब-महिला-युवा-किसान और शोषित, वंचित व पीड़ित नागरिकों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत की विरासत को संरक्षित कर देश के सर्वांगीण विकास हेतु एनडीए सरकार भारत के जन-जन के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कार्य करती रहेगी।




