Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
29-Dec-2021 02:54 PM
DESK: मुंबई में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 3 दिनों में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या दोगुनी हो गई है।महाराष्ट्र में एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और उनके पति सदानंद सुले भी कोरोना संक्रमित पाए गये हैं। सुप्रिया सुले ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। सुप्रिया सुले ने कहा कि वो और उनके पति सदानंद सुले कोरोना संक्रमित हो गये हैं। पिछले दिनों उनके संपर्क में आए लोगों से अपील है कि वे भी कोरोना टेस्ट जरूर करवा लें।
NCP सांसद सुप्रिया सुले ने ट्वीट करते हुए कहा कि सदानंद और मैं, हम दोनों ने COVID-19 के लिए के लिए पॉजिटिव टेस्ट हालांकि मेरे लक्षण अपेक्षाकृत हल्के हैं। मैं ठीक हूं और खुद को आइसोलेट कर लिया है। इस दौरान हमारे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अपना कोरोना टेस्ट कराएं, साथ ही अपना ध्यान रखते हुए सावधानी बरतने का अनुरोध किया।
वही महाराष्ट्र समेत पूरे देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। करीना कपूर और रणवीर शौरी के बेटे के बाद अब कपूर फैमिली के ही 4 और सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। अर्जुन कपूर के साथ-साथ उनकी बहन अंशुला कपूर, रिया कपूर और करण बूलानी भी कोरोना से संक्रमित हो गये हैं।
गौरतलब है कि एक्टर अर्जुन कपूर को दोबारा कोरोना हुआ है। इससे पहले भी अर्जुन कपूर कोरोना संक्रमित हुए थे। हाल में ही अर्जुन कपूर क्रिसमस पार्टी में मलाइका और करिश्मा कपूर के साथ दिखे थे। एक्टर रणवीर शौरी के बेटे हारुन भी पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसकी जानकारी खुद रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर दी थी। अभी पिछले दिनों ही करीना कपूर के साथ-साथ दो टीवी कलाकार नकुल मेहता और अर्जुन बिजलानी भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे।