बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
28-Nov-2022 09:26 AM
KAMIUR : बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन अपराध की घटनाएं निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के कैमूर जिला से निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक नाबालिग के साथ टीचर सहित दो लोगों ने गंदी हरकतों को अंजाम दिया है।
दरअसल, कैमूर के अधौरा पहाड़ी के आदिवासी समाज की आठवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा (14) के साथ गैंगरेप हुआ है। बताया जा रहा है कि, छात्रा घर से शौच करने के लिए निकली थी। इसी दौरान उसे 3 लोगों द्वारा बहला - फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर गंदी हरकतों को अंजाम दिया है। इस गंदी हरकतों में बच्ची का स्कूल टीचर भी शामिल था।
इधर, इस घटना को लेकर परिजनों का आरोप है कि, बच्ची को 4 लोगों द्वारा बहला- फुसलाकर अगवा कर लिया गया। इसके बाद रेप किया। वहीं, कुछ देर बाद प्राइमरी स्कूल का टीचर वहां पहुंचा तो चारों भाग गए। चौंकाने वाली बात यह है कि टीचर ने छात्रा को बचाने के लिए खुद अपनी हवस का शिकार बना लिया और फरार हो गया। इसके बाद बच्ची रोती-बिलखती घर आई तो सभी लोग दंग रह गए, जिसके बाद इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई।
वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस टीम का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर बच्ची का मेडिकल जांच करवाया जा रहा है। इसके बाद इस घटना में शामिल सभी लोगों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इनलोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।