ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बच्चे पैदा करने में भारत बना नंबर-1, सभी देशों को पीछे छोड़कर साल...

बच्चे पैदा करने में भारत बना नंबर-1, सभी देशों को पीछे छोड़कर साल के पहले दिन पैदा हुए 68 हजार बच्चे

02-Jan-2020 12:30 PM

DESK: बच्चे पैदा करने के मामले में भारत नंबर-1 बन गया है. इस मामले में चीन को पछाड़ते हुए भारत ने नया रिकॉर्ड बनाया है. संयुक्त राष्ट्र की संस्था UNICEF के मुताबिक नए साल के पहले दिन भारत में रिकॉर्ड 67,385 बच्चे पैदा हुए हैं, जो दुनियाभर में किसी भी देश में नए साल के दिन पैदा हुए सबसे ज्यादा बच्चे हैं.


इस आंकड़े के मुताबित नए साल के पहले दिन हर एक मिनट में लगभग 47 बच्चे पैदा हुए हैं. भारत ने बच्चा पैदा करने के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है. बच्चे पैदा करने के मामले में भारत पहले नंबर पर है, वहीं दूसरा नंबर चीन का है. चीन में नए साल के पहले दिन 46, 299 बच्चे पैदा हुए हैं. चीन के बाद नाईजिरिया में 26039, पाकिस्तान में 16787, इंडोनेशिया में 13020 और अमेरिका में 10452 बच्चे नए साल के दिन पैदा हुए हैं.


UNICEF के मुताबिक दुनियाभर में नए साल के पहले दिन 3,92,078 बच्चे पैदा हुए हैं जिनमें से भारत की हिस्सेदारी 17 प्रतिशत है. आंकड़ों के मुताबिक नए साल के पहले दिन का पहला बच्चा फिजी में पैदा हुआ है और सबसे आखिर में जन्म लेने वाला बच्चा अमेरिका का है.