शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
02-Jan-2023 08:05 AM
PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जल्द ही दादा बनने वाले हैं। इनके घर नए साल में एक नई खुशियां आने वाली है। दरअसल, एक मिडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री मां बनने वाली हैं। इन दिनों राजश्री दिल्ली में डॉक्टर की देखरेख में हैं। फ़रवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के शुरुआती दिनों में यह नई सूचना सुनने को मिल सकती है।
बता दें कि, 9 दिसंबर 2021 को तेजस्वी यादव और राजश्री यादव की शादी हुई थी। दोनों ने दिल्ली में अपनी शादी रचाई थी। हालंकि, शादी से पहले राजश्री यादव का नाम रेचल था। लेकिन, तेजस्वी से शादी के बाद लालू यादव और राबड़ी यादव ने उन्हें नया नाम दिया। अब उन्हें राजश्री यादव के नाम से जाना जाता है।
जानकारी हो कि, तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री यादव को अपना लेडी लक मानते हैं। पत्नी के आने के बाद से उनकी ज़िंदगी पूरी तरह बदल गई। शादी के कुछ ही महीने बाद तेजस्वी यादव विपक्ष से सरकार में आ गए थे और उन्हें नेता प्रतिपक्ष से उपमुख्यमंत्री की कुर्सी मिल गई। कुछ दिनों पहले इन्होंने अपनी शादी की पहली सालगिरह भी मनाया। हालंकि, इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ नहीं रहे क्योंकि तेजस्वी अपने मां और बहन के साथ पापा लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट करवा रहें थे।
गौरतलब हो कि, किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर ऑपरेशन के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। वर्तमान में वे अस्पताल के समीप ही किराए का फ्लैट लेकर उसमें रह रहे हैं। उनके साथ पत्नी व पूर्व सीएम राबड़ी देवी, सांसद व पुत्री डॉ. मीसा भारती उनके पति भी हैं। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद लालू प्रसाद के मार्च के बाद भारत वापसी की संभावना है।