ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / नए साल में हवाई सफर के लिए देना होगा अधिक किराया, दिल्ली के...

नए साल में हवाई सफर के लिए देना होगा अधिक किराया, दिल्ली के लिए 2.25 गुना बढ़ा चार्ज

26-Dec-2022 08:10 AM

PATNA : बिहार से बाहर जाकर नए साल का जश्न मनाना बेहद महंगा होने वाला है। बिहार की राजधानी पटना से पहली जनवरी को हवाई सफर करना महंगा हो गया है। पहली जनवरी को पटना से चेन्नई जाने का विमान किराया 12 हजार रुपये और पुणे व बेंगलुरु का 10 हजार रुपये के पार हो गया है।


दरअसल, पटना से नववर्ष मनाने के लिए इन जगहों पर जाने वालों की बड़ी संख्या के कारण विमान किराये में यह वृद्धि हुई है। दिल्ली जाने का विमान किराया 30 दिसंबर से दो जनवरी तक लगातार चार दिन 6353 रुपये के स्तर पर बना हुआ है। यह दिल्ली जाने के सामान्य न्यूनतम विमान किराये से लगभग 2.25 गुना है। अगले तीन-चार दिनों में इन जगहों का विमान किराया और भी बढ़ने की संभावना है।


वहीं, पुणे जाने वाले विमान किराया में भी बढ़ोतरी की गई है। यहां जाने वाले विमान किराये में वृद्धि की एक बड़ी वजह गोवा जाने वाले लोगों के लिए भी इस हवाई रुट का इस्तेमाल करना है, क्योंकि पटना से गोवा की सीधी फ्लाइट नहीं है। इसी तरह चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु हवाई रुट का इस्तेमाल लोग केरल और दक्षिण भारत की अन्य जगहों पर नववर्ष मनाने के लिए जाने के लिए भी कर रहे हैं।