ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / नये साल में सरकार का बड़ा तोहफा, 2005 से पहले बहाल सरकारी कर्मचारियों...

नये साल में सरकार का बड़ा तोहफा, 2005 से पहले बहाल सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का मिलेगा लाभ

04-Jan-2024 08:44 PM

By First Bihar

DESK: 2005 से पहले जिन सरकारी सरकारी की नौकरी लगी है उन्हें पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा। नये साल पर शिंदे सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। लेकिन सिर्फ 26 हजार सरकारी कर्मचारियों को ही ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा। महाराष्ट्र कैबिनेट ने आज इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 


पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लेकर महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सरकारी कर्मचारियों को नये साल का बड़ा गिफ्ट सरकार ने दिया है। कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन लागू करने का फैसला लिया गया है। सरकार के इस फैसले से हजारों सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ मिलेगा। 


कैबिनेट की बैठक में 2005 से पहले सरकारी सेवा में आए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने का फैसला लिया गया है। इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। 


महाराष्ट्र राज्य कर्मचारी परिसंघ के महासचिव विश्वास काटकर ने बताया कि महाराष्ट्र कैबिनेट के इस फैसले से ऐसे 26 हजार राज्य कर्मियों को फायदा होगा जिनकी बहाली नवंबर 2005 से पहले हुई थी लेकिन नियुक्ति पत्र बाद में मिला था। बता दें कि OPS 2005 में ही बंद कर दिया गया था। जिसे लाभ अब 26 हजार सरकारी कर्मचारियों को मिलने जा रहा है।