ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / नये साल में केबल टीवी ग्राहकों को बड़ी राहत, अब 130 रुपये में...

नये साल में केबल टीवी ग्राहकों को बड़ी राहत, अब 130 रुपये में 100 के बजाए देखेंगे 200 चैनल

02-Jan-2020 07:11 AM

DESK : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने केबल टीवी ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए कीमतों में बड़ी कटौती की घोषणा कर दी है। एक मार्च, 2020 से ग्राहकों को 130 रुपये में 200 चैनल मिलेंगे। वहीं 12 रुपये से अधिक कीमत वाले सभी पे टीवी चैनल किसी भी बुके का हिस्सा नहीं होंगे। 

पहले केबल टीवी ग्राहकों को 130 रुपये में केवल 100 फ्री टू एयर चैनल मिलते थे। टैक्स मिलाकर के यह 154 रुपये के करीब बैठता है। इसमें से 26 चैनल्स केवल प्रसार भारती के होते थे। ट्राई ने नियमों को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। कंपनियों को टैरिफ की जानकारी 15 जनवरी को वेबसाइट पर डालनी होगी।

इसके अतिरिक्त अपने मनपसंद चैनल के देखने के लिए तय रकम का पेमेंट करना पड़ता है। सभी प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स ने अपने पैकेज एनाउंस कर रखे हैं। ब्रॉडकास्टर 19 रुपये वाले चैनल बुके में नही दे सकेंगे। 12 रुपये से कम कीमत के चैनल ही बुके में दिए जा सकेंगे। उपभोक्ता के लिए करीब 33 फीसदी का डिस्कांउट होगा।

ब्रॉडकास्टर 15 जनवरी तक अपने चैनल की दरों में बदलाव करेंगे। 30 जनवरी तक दोबारा सभी चैनल की रेट लिस्ट पब्लिश होगी। 1 मार्च 2020 से नई दरें लागू होंगी। ट्राई ने चैनल के लिए कैरिज फीस 4 लाख रुपये तय की है।