ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / कोरोना अपडेट : नए मरीजों की संख्या में कमी, बीते 24 घंटे में...

कोरोना अपडेट : नए मरीजों की संख्या में कमी, बीते 24 घंटे में मिले 2.22 लाख संक्रमित, 3.02 लाख ठीक भी हुए

24-May-2021 10:13 AM

DESK : देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी होने लगी है. लगातार नए संक्रमितों की संख्या ठीक हुए मरीजों की संख्य से कम है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को 2 लाख 22 हजार 704 लोग पॉजिटिव पाए गए. यह आंकड़ा पिछले 38 दिन में सबसे कम है. इससे पहले 15 अप्रैल को 2.16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी. 


वहीं, पिछले 24 घंटे में 4,452 संक्रमितों की जान गई है. राहत की बात ये रही कि 3 लाख 2 हजार 83 लोगों ने संक्रमण को मात भी दी. उधर, देश में कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंच गया है. पिछले साल 13 मार्च को संक्रमण से पहली मौत हुई थी. इसके 14 महीने 10 दिन बाद मौतों की संख्या 3 लाख हुई है. अब तक कुल 3 लाख 3 हजार 751 लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं.


गौरतलब है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद भी मरने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है. मई में हर रोज औसतन 3,500 मौतें हुई हैं. ये पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। दुनिया में भारत के अलावा सिर्फ दो अन्य देशों में कोरोना से 3 लाख से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा है.