Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
17-Sep-2021 07:10 AM
DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज ही के दिन एक साल पहले कृषि कानून लागू किए गए थे। तीन नए कृषि कानूनों को लागू किए एक साल पूरे हो चुके हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। किसानों ने अब तक केंद्र की तरफ से लागू किए गए कृषि कानूनों को मानने से इंकार कर रखा है। सरकार और किसान संगठन आमने-सामने हैं लेकिन आज तीन कृषि कानूनों के एक साल पूरा होने पर आम आदमी पार्टी काला दिवस मनाने जा रही है।
आम आदमी पार्टी किसान आंदोलन के समर्थन में खड़ी है और उसने आज किसानों के समर्थन में काला दिवस मनाने का फैसला किया है। शिरोमणि अकाली दल भी आज काला दिवस मना रहा है। शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ता दिल्ली में गुरुद्वारा रकाबगंज से संसद भवन तक आज मार्च करेंगे। उधर किसानों का आंदोलन लगातार गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहा है। आज नए कृषि कानूनों के 1 साल पूरा होने पर किसानों की तरफ से धारदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी सरकार की तरफ से जश्न का आयोजन किया गया है तो वहीं दूसरी तरफ से विरोधी खेमे ने काला दिवस मनाने का एलान कर रखा है। इतना ही नहीं किसान आंदोलन भी आज सरकार के खिलाफ एक बार फिर अपना आक्रोश जाहिर करेंगे। दिल्ली में कई जगह पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। इसके अलावा पंजाब और राजस्थान के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी किसानों की तरफ से आज बड़े प्रदर्शन किए जाने के आसार हैं।