बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
27-Apr-2022 04:45 PM
JAMUI: गिद्धौर रेलवे स्टेशन परिसर में नक्सलियों ने धमकीभरा पोस्टर चिपकाया है। पोस्टर पर लिखे शब्दों को पढ़कर लोग भी काफी दहशत में है। नक्सलियों के इस पोस्टर की खबर आग की तरह फैल गयी है। इस पोस्टर में सबसे नीचे लाल सलाम लिखा गया है। नक्सलियों ने आरपीएफ के ठेकेदारों को सीधे तौर पर धमकी दी है। पोस्टर में लिखा है कि अब गोली खाने को तैयार रहो झाझा जैसा हाल करेंगे।
नक्सलियों के इस पोस्टर से गिद्धौर रेलवे स्टेशन परिसर में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। इसमें शराब का भी जिक्र किया गया है। शराब की बिक्री को लेकर नक्सलियों ने पोस्टर में लिखा है। आरपीएफ के ठेकेदारों को धमकी देते हुए नक्सलियों ने यह लिखा है कि ये पांच से छह लड़कों का ग्रुप बनाए हुए हैं।
जिसके जरिए ये शराब बेचवाने का काम करते हैं और शराब तस्करों से पैसे की उगाही करते हैं। उनके द्वारा स्टेशन पर ही शराब उतारी जाती है। नक्सलियों ने यह सवाल किया कि शराब बेचने का अधिकार क्या गरीब लोगों को नहीं है। धमकीभरे शब्दों में नक्सलियों ने ठेकेदारों को धमकी दी है कि वे यहां से भाग जाए नहीं तो अंजाम बुरा होगा। गोली चलेगी और हाल झाझा स्टेशन जैसा ही होगा। गोली खाने के लिए रहो तैयार। लाल सलाम