बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
30-Dec-2021 07:28 PM
By Rajiv Ranjan
MOTIHARI: खबर मोतिहारी से है जहां प्रवर्तन निदेशालय ने भाकपा माओवादी के उत्तर बिहार के पश्चिमी जोनल कमिटी के प्रवक्ता व सचिव नक्सली नेता रामबाबू राम उर्फ राजन उर्फ प्रहार की सम्पति जब्त करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। पटना क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक निदेशक अमित कुमार द्वारा जारी इश्तेहार चिपकाने ईडी के अधिकारी रामबाबू राम के घर पहुंचे थे।
पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह और मधुबन इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुंवर के नेतृत्व में पहुंची ईडी की टीम ने रामबाबू राम उर्फ प्रहार के घर पर इश्तेहार चिपकाया। नक्सली नेता रामबाबू राम उर्फ राजन जी उर्फ प्रहार पर जबरन वसूली को लेकर धनशोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
ईडी ने 40.23 लाख की सम्पति जब्त करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है. डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नक्सली नेता रामबाबू राम के घर पर ईडी के अधिकारियों ने इश्तेहार चिपकाया है. किसी भी तरह के जबाब के लिए पटना ईडी के कोर्ट में आवेदन देने का निर्देश दिया गया है.बता दें कि नक्सली नेता रामबाबू राम उर्फ राजन उर्फ प्रहार के उपर बिहार के विभिन्न थाना में 28 मामले दर्ज हैं। नक्सलियों के सम्पर्क में आने के बाद उसने वर्ष 2001 में हथियार उठा लिया। उसके बाद से वह भूमिगत है. रामबाबू राम का नाम 23 जून 2005 में हुई मधुबन धमाका के बाद चर्चा में आया था।
वर्ष 2005 में नक्सलियों के गुरिल्ला दस्ता ने पूरे मधुबन बाजार को घंटों अपने कब्जे में रखा था. इस दौरान नक्सलियों ने मधुबन थाना, बाजार स्थित विभिन्न बैंकों के शाखा, प्रखंड व अंचल कार्यालय और तत्कालिन सांसद सीताराम सिंह के आवास समेत पेट्रोल पंप पर हमला कर घंटों तांडव मचाया था। जिस घटना में थाना के एक सिपाही और बैंक के गार्ड की मौत हुई थी।.