Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम
23-Sep-2024 08:01 AM
By First Bihar
NAWADA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर शराब पीना या उससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। इसके जांच पड़ताल के लिए अलग से विभाग और पुलिस टीम की भी व्यवस्था की गई है। बाबजूद इसके इस कानून के हालात क्या है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। ऐसे में अब एक ताजा मामला नवादा से सामने आया है। जहां शराब माफियों ने जमकर तांडव मचाया है।
दरअसल, नवादा में उत्पाद विभाग टीम पर शराब माफिया ने हमला किया है। इस घटना में एक कांस्टेबल और एक ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल तैयार हो गया है। फिलहाल, उत्पाद विभाग की टीम ने मामले की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दी है। उसके बाद थाने की पुलिस ने इस घटना को लेकर एक्शन लेते हुए शराब माफिया के पिता को अरेस्ट कर लिया है.
बताया जाता है कि, यह मामला नवादा के नगर थाना क्षेत्र के यादव चौक के पास का है। जहां उत्पाद विभाग की टीम गुप्त सुचना के आधार पर एक शराब माफिया को अरेस्ट करने पहुंची। हालांकि, जैसे ही उत्पाद विभाग की टीम वहां पहुंची वैसे ही शराब माफिया को इस बात की भनक लग गई और उसके बाद उसके तरफ से उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोल दिया गया। जिसमें एक कांस्टेबल और एक ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिन्हें आनन -फानन में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में शराब माफिया के पिता को गिरफ्तार किया है।