अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
21-Feb-2023 03:29 PM
By First Bihar
NAWADA: 4 दिन से लापता इंडसइंड बैंक के मैनेजर विनय कुमार सिंह की लाश रेलवे ट्रैक के पास फेंका मिला है। परिजन विनय के अपहरण की आशंका जता रहे थे। अचानक लाश मिलने की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। इकलौते बेटे की मौत से पिता गोरख सिंह काफी सदमें में हैं।
बताया जाता है कि विनय कुमार शनिवार को मॉर्निंग वॉक पर निकला था फिर लौटकर घर नहीं आया। उसका मोबाइल भी लगातार ऑफ था जिसे लेकर परिजन काफी परेशान थे। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी थी। परिजन अपहरण की भी आशंका जता रहे थे। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की।
जांच के क्रम में पता चला कि विनय सिंह के मोबाइल का लॉकेशन ट्रैक हो गया है। जिसके बाद मोबाइल लोकेशन पर जब पुलिस पहुंची तब देखा कि रेलवे ट्रैक के पास विनय सिंह की लाश पड़ी हुई है। जिसके बाद पुलिस ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि विनय कुमार सिंह ऑनलाइन जुआ खेला करता था। ऑनलाइन गेम खेलने में वह काफी रुची रखता था। जिसके कारण वह कर्ज में डूबा हुआ था। आशंका जतायी जा रही है कि कर्ज के बोझ से दबे होने के कारण वह ट्रेन के सामने आ गया। इस घटना से इलाके में मातम का माहौल है। वही इकलौते बेटे की मौत से पिता काफी सदमे में हैं।