रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए
17-Aug-2024 02:49 PM
By SONU
NAWADA: नवादा के पम्पूकल रोड स्थित विजय सिनेमा हॉल के पीछे एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
बताया जाता है कि डोमटोली के पीछे से गुजरने वाले मार्ग पर शव पड़ा हुआ था। जब लोग वहां से गुजरे तब लाश पर नजर गयी जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक की पहचान नवादा के बड़ी दरगाह मोहल्ला निवासी नूरी आलम खलीफा के पुत्र मोहम्मद आजाद उर्फ छोटू के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। वहीं मौके से मिले साक्ष्य को भी इकट्ठा किया है। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुँचकर शव की बारीकी से जांच की। सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम वहां पहुंची और मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी किसी के साथ लड़ाई हुई थी और इस दौरान उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के जांच में जुटी है।