बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
30-Jul-2023 09:43 PM
By SONU
NAWADA: नवादा में मामूली विवाद में जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान एक युवक को गोली लग गयी। जिसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दूसरे की खेत में भैंस चल जाने के कारण यह पूरा विवाद खड़ा हो गया। भैंस के मालिक की बेरहमी से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। इतने से भी मन नहीं भरा तो दबंग पड़ोसियों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक वहां से जान बचाकर भागने लगा।
इसी क्रम में युवक के दाएं पैर में गोली मार दी गयी। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में युवक को लेकर स्थानीय अस्पताल गये जहां इलाज के लिए उसे भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने युवक के पैर में लगी गोली को निकाला और प्राथमिकी उपचार कर घायल युवक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
फिलहाल युवक का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। घायल युवक की पहचान भगवान पुर गांव के निवासी महावीर यादव के 25 वर्षीय पुत्र राजेश यादव के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार ने पड़ोसी जितेंद्र ,नवलेश और सनोज यादव पिता बूंदी यादव और कुलदीप यादव के पुत्र नवलेश यादव पर गोलीबारी और मारपीट करने का आरोप लगाया है।