Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
18-Sep-2024 10:31 PM
By SONU
NAWADA: बिहार के नवादा जिले में दबंगों की करतूत सामने आई है। जहां गांव के दबंगों ने दलित बस्ती आग लगा दी है। बताया जाता है कि मामला जमीन के विवाद से जुड़ा हुआ है। बिहार में जमीन सर्वे का काम 20 अगस्त से चल रहा है। जमीन को लेकर ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। जमीन पर दावा करने वाले गांव के दबंगों ने गांव पर हमला कर दिया।
दलित बस्ती के लोगों में दहशत फैलाने के लिए रायफल और पिस्टल से फायरिंग की गई। उसके बाद गांव के दलित बस्ती को आग के हवाले कर दिया। अगलगी की इस घटना में दो दर्जन से अधिक घर को जलकर पूरी तरह से राख हो गया। घटना की सूचना दलित बस्ती के लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की 9 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पूरा इलाका पुलिस छाबनी में तब्दिल हो गया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कृष्णानगर गांव की है जहां इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
घटना के पीछे का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वह विगत कई दशकों से यहां रह रहे हैं। जमीन बिहार सरकार की है और इस जमीन पर भू माफियाओं की नजर है। कुछ दिनों से भू-माफिया सरकारी जमीन को बेच भी रहे थे। इसी का विरोध करने पर आज बड़ी संख्या में दबंग दलित बस्ती में पहुंच गये और गांव में फायरिंग करने लगे। जिससे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। जाते-जाते दबंगों ने गांव में करीब दो दर्जन से अधिक घरों को आग के हवाले कर दिया। जिसमें कुछ मवेशी भी बुरी तरह झुलस गये।
घटना को लेकर नवादा डीएम ने बताया कि अभी फिलहाल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और ग्रामीणों के बयान के आधार पर लोगों की शिनाख्त की जा रही है। फिलहाल बड़ी संख्या में जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम मौके पर कैंप कर रही है। वहीं आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया है। वही सुरक्षा के मद्देनजर मजिस्ट्रेट एवं भारी संख्या में पुलिस की तैनाती दलित बस्ती में कर दी गयी है।