Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
14-Jan-2021 06:44 PM
By SONU KUMAR
NAWADA : बिहार में एक ओर प्रोफेशनल शूटर तो दूसरी ओर मनचलों ने भी पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक ताजा खबर नवादा जिले से सामने आई है, जहां क्रिकेट खेलने के दौरान दो टीमों के बच्चे आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते मैदान में फायरिंग शुरू हो गई. इस दौरान एक लड़के को गोली भी लग गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन मन जुटी हुई है.
घटना नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र की है, जहां नारदीगंज के एक मैदान मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित क्रिकेट मैच के दौरान जमकर फायरिंग हुई. इस घटना में एक लड़के को गोली भी लग गई. जिस लड़के को गोली लगी है, वह दर्शक दीर्घा में बैठा हुआ था. घायल युवक मकर संक्रांति पर हो रहे क्रिकेट मैच का आनंद लेने के लिए पहुंचा था, उसे मालूम नहीं था कि मैदान से चौके छक्के पर गोलियां हवा में उड़ने लगेंगी और एक गोली का निशाना वह खुद बन जाएगा.
आपको बता दें कि कॉलेज के समीप गुरुवार को एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा था. मैच के रोमांच को देखने के लिए नारदीगंज बाजार निवासी दिनेश प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार भी पहुंचा हुआ था. लेकिन उसे इस बात का अनुमान भी नहीं था कि मैदान क्रिकेट की जगह जंग का मैदान बन जाएगा. जंग का मैदान इसलिए क्योंकि यहां दोनों टीमों के विवाद के बाद मारपीट की जगह सीधे गोलीबारी शुरू हो गई.
मैदान में हुए गोलीबारी में चली एक गोली सीधे बिट्टू के कनपटी को छूते हुए निकल गई. जिसके बाद वह वहीं पर गिर गया. मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. घटना के सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक ने प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी रिम्स में स्थानांतरित कर दिया गया. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.