गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
04-Apr-2021 06:56 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: होली के बाद 31 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक नवादा में 15 लोगों की मौत हुईं थी। परिजनों ने दावा किया था कि शराब पीने से मौत हुई है लेकिन जिला प्रशासन इसे मानने को तैयार नहीं था। लेकिन जब मौत का आंकड़ा बढ़ा तब सरकार ने संज्ञान लेते हुए इस मामले की जांच के लिए मुख्यालय से एक टीम को नवादा भेजा। जांच में जैसे-जैसे अधिकारी दोषी पाए जा रहे हैं वैसे-वैसे उनपर कार्रवाई भी की जा रही है। जिला प्रशासन ने भी जहरीली शराब से मौतों की पुष्टि कर दी जिसके बाद सबसे पहले गांव के चौकीदार को सस्पेंड किया गया उसके बाद नगर थानाध्यक्ष तारकेश्वर तिवारी फिर दारोगा नागेंद्र प्रसाद पर निलंबन की कार्रवाई की गयी।
इसे लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। मृतक के परिजनों से मिलने आज आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव पहुंचे। इस मौके पर नवादा विधायक विभा देवी भी साथ थीं। दुख की इस घड़ी में शक्ति सिंह यादव परिजनों से मिलकर उन्हें सात्वनां दी। वही विधायक विभा देवी ने मृतक के परिजनों को सहायता राशि भी प्रदान की।
नवादा में जहरीली शराब से पीने से अब तक 15 लोगों की मौत पर आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में अवैध शराब का धंधा फल फूल रहा है और शराबबंदी कानून के नाम पर अपना पीठ थपथपाने का काम सरकार कर रही है। जबकि ऐसा कोई इलाका नहीं है जहां शराब का कारोबार नहीं हो रहा है। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि शराबी को जेल और शराब माफिया को वेल यही है नीतीश सरकार में शराब का खेल।