मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
18-Oct-2024 01:57 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा घटना नवादा से सामने आई है, जहां बदमाशों ने बाजार से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार की रात काशीचक थाना क्षेत्र के बौरी गांव की है।
मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय रौशन कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रौशन बाजार से घर लौट रहा था, इसी दौरान तीन की संख्या में आए बदमाशों ने उसे गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रेम विवाह को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।
वही एसडीपीओ ने बताया कि मृतक बाजार करके अपने गांव लौट रहा था, तभी बीच रास्ते में गांव के माधव कुमार व दो अन्य लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। गोली मारने वाले आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बहुत जल्द घटना के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।