ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

आठ दिन किया उपवास, फिर पूजा वाले कमरे में कर दी पत्नी की हत्या

25-Oct-2020 12:42 PM

DESK : एक सिरफिरे शख्स ने नवरात्र का व्रत रखा और फिर नौवें दिन पूजा रुम में ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी. आपोरी पति को पुलिस को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पहले तो पुलिस को बरगलाने का काम किया, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने अपना आरोप कबूल कर लिया. 

मामला छत्‍तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले केसरगंवा की है. जहां झाड़फूंक का काम करने वाले सब्बल ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. आरोपी ने मृतका के शरीर पर आधे दर्जन से अधिक वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. परिजनों ने आशंका जाहिर की जा रही है कि आरोपी ने 'नरबलि' दी है. 

उसने पुलिस को बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर उसे शंका थी. शुक्रवार की रात उसके घर कुछ मेहमान आए थे. रात में खाने-पीने के बाद सभी सोने चले गए थे.  सुबह जब आरोपी की बहू उठी तो उसे आरोपी ने बताया कि उसकी सास का पूजा के कमरे में शव पड़ा है. इसके बाद उसने गांव वालों को उसकी सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पति से पूछताछ करने लगी. 

आरोपी ने शुरु में बताया कि देर रात कुछ लोग उसके घर में घुसे थे. उन्होंने उसकी पत्नी की हत्या की. कुछ देर बाद उसने लोगों को कहा कि उसने 'बकरे' को मारा है, खून की जांच कराई जा सकती है. पुलिस के पहुंचने के बाद वह चरित्र शंका की बात कहने लगा. उसकी बहू ने बताया कि  आरोपी नवरात्र पर व्रत रखकर पूजा-अर्चना कर रहा था.