बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
14-Apr-2024 11:33 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बच्ची के साथ दरिंदगी की खबर निकल कर सामने आई है। इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी बच्ची जिस मकान में रहती थी उसका मकान मालिक था। इस घटना के बाद पुलिस एक्टिव हुई और फिर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। मानवता के शर्मशार करने वाला यह मामला सामने आने के बाद हर कोई अचंभित है।
दरअसल, मुजफ्फरपुर में दैवी शक्ति की प्रतीक एक चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया गया। जिस घर में बच्ची अपने मां-बाप के साथ रहती थी, उसके मकान मालिक ने ही बच्ची के साथ रेप किया। घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मरीपुर इलाके की है। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार साह ने बताया है कि मामले में गंभीरता पूर्वक कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि, पीड़ित बच्ची शनिवार को घर की सीढ़ी के पास खेल रही थी। उसकी मां घर का काम निपटाने में व्यस्त थी। इसी बीच बच्ची गायब हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी भी नहीं लगी। दरअसल आरोपी मकान मालिक उसे उठाकर ले गया था। इसी दौरान बच्ची के चीखने की आवाज आई तो उसके माता-पिता खोजने लगे। आवाज का पीछा करते हुए तीन मंजिला पर स्थित कमरे में पहुंचे तो नजारा देख कर सब हैरान हो गए। आरोपी मकान मालिक उसे अपने कमरे में ले जाकर गंदा काम कर रहा था। बच्ची चिल्ला रही थी लेकिन हवन अपनी हवस मिटाने में लगा था।
उधर, जानकारी मिलने के बाद एएसपी भानु प्रताप सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने मामले की जानकारी ली. इसके बाद पीड़िता बच्ची को मेडिकल जांच के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. वहीं, आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया गया है। एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में वादी द्वारा बताया गया है कि उनकी चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस मामले एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है. बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट के अनुसार आगे की करवाई की जाएगी।