पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
12-Jun-2023 06:24 PM
By First Bihar
PATNA: विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के नव नियुक्त सहायक प्राध्यापक (विद्युत अभियंत्रण), व्याख्याता (असैनिक अभियंत्रण) एवं व्याख्याता (अर्थशास्त्र) का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यकम पटना के अधिवेशन भवन में शाम साढ़े चार बजे आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने हाथों सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।
इस मौके पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, विभागीय मंत्री सुमित कुमार सिंह भी मौजूद थे। विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर, उद्योग मंत्री समीर महासेठ, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, सीएम के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
इस मौके पर विभागीय मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि आज बिहार अपने आप में एक नजीर पेश कर रहा है। 37 अभियंत्रण महाविद्यालय है जो अपने भवन में संचालित हो रहे है। पहले इसकी संख्या मात्र तीन थी। 13775 छात्रों का नामांकन प्रतिवर्ष हो रहा है।
उन्होंने कहा कि लगभग हरेक जिले में अभियंत्रण व पोलिटेक्निक कॉलेज हैं। कई जिलों में तो दो-दो पोलिटेक्निक कॉलेज हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बल दिया जा रहा है यही कारण है कि यहां से पढ़कर जाने वाले छात्रों की नौकरी अच्छे अच्छे कंपनियों में हो रही है। हमारे नेता नीतीश कुमार बिहार के लिए चिंतित है। बिहार आगे बढ़ेगा तब ही देश आगे बढ़ेगा।