BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
17-Oct-2024 04:59 PM
By First Bihar
DESK: स्कूल के एक ही क्लास में पढ़ने वाले 3 छात्रों की घिनौनी करतूत सामने आई है। मनचलों ने एक साथ 10 स्कूल गर्ल्स का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद छात्राओं के अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया और मामले की जांच की मांग कर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही।
हैरान कर देने वाला मामला झारखंड के धनबाद से निकल कर सामने आई है। जहां मुगमा के एक प्रतिष्ठित स्कूल के नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले 3 छात्रों ने अपने ही क्लास की 10 छात्राओं का अश्लील फोटो वायरल कर दिया। स्कूल में जब छात्राओं के अभिभावकों ने हंगामा किया तब इसकी सूचना पाकर मौके पर पुलिस और पूर्व विधायक अरूप चटर्जी पहुंच गये।
जिसके बाद अभिभावकों के साथ प्रिसिंपल के चैम्बर में बातचीत हुई। अभिभावक आरोपी छात्रों को स्कूल से निलंबित करने की मांग कर रहे थे। काफी हंगामे के बाद प्रिसिंपल ने आरोपी तीनों छात्रों को सस्पेंड कर दिया और इस घटना पर दुख जताया। जिसके बाद छात्राओं के अभिभावकों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज की। जबकि आरोपी छात्रों के अभिभावक कार्रवाई नहीं करने की विनती पुलिस से कर रहे थे।
बताया जाता है कि तीन छात्रों ने साथ क्लास में पढ़ने वाली 10 लड़कियों का फोटो एडिट कर अश्लील बना दिया और उसे इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। छात्राओं के अभिभावकों की शिकायत के बाद पुलिस छात्रों को थाने में बुलाकर पूछताछ कर रही है।