पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
12-Dec-2023 08:19 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले में नौका दौड़ के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गंडक नदी घाट पर अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान नाव पर सवार नाविक एक दूसरे से मारपीट करते नजर आए। जीत और हार को लेकर यह पूरा विवाद हुआ।
बता दें कि सोनपुर मेले में हर साल की तरह इस बार भी गंडक नदी में नौका दौड़ का आयोजन किया गया था। नौका दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सोनपुर और अन्य जिले के कई नाविकों की टीम अपनी-अपनी नाव के साथ सोनपुर मेले में पहुंचे थे। तय समय पर नौका दौड़ भी शुरू हो गया। लेकिन नौका दौड़ ख़त्म होते ही जीत हार को लेकर नाविकों की टीम आपस में उलझ गई और नदी में खड़ी नाव पर ही नाविक एक दूसरे से हाथापाई करने लगे।
नाव की दौड़ में शामिल होने पहुंचे नाविक एक दूसरे पर लाठिया भांजते भी दिखे। जिसके बाद आयोजन स्थल पर जमकर हंगामा होने लगा। नाविकों के हंगामें को देख वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी नाविकों को शांत कराने में जुट गये। जिसके बाद नौका दौड़ के आयोजन को स्थगित करना पड़ गया। मारपीट की इस घटना में कई नाविक घायल हो गये है।
जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेले में हुए बवाल पर अब राजनीती भी शुरू हो गई है। हाजीपुर से भाजपा विधायक घायल नाविकों से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि सोनपुर प्रशासन ने जान-बुझकर बाहर के लोगों को इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बुलाया है। हर बार हाजीपुर के नाविक ही जीतते हैं उन्हें हराने के लिए साजिश रची गयी है और मारपीट करवाया गया है।